फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर पंचायत को दूसरा स्थान देने पर खफा हुए चेयरमैन

नगर पंचायत को दूसरा स्थान देने पर खफा हुए चेयरमैन

Tue, 25 Dec 2018 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत को दूसरा स्थान देने पर खफा हुए चेयरमैन
नगर पंचायत को दूसरा स्थान मिलने पर खफा हुए चेयरमैन
विज्ञापन

पुरकाजी। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत वार्ड प्रतिस्पर्धा में पुरकाजी नगर पंचायत को जनपद में दूसरा स्थान देने पर चेयरमैन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जांच टीम पर भेदभाव के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा डाला।
कस्बे के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत आयोजित जागरूक कार्यक्रम एवं गोष्ठी का शुभारंभ छात्राओं ने स्वागत गान के साथ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत हुई वार्ड प्रतिस्पर्धा में भेदभाव बरतते हुए पुरकाजी नगर पंचायत को जनपद में दूसरा स्थान दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने नगर पंचायत के लिए अपनी किसी कंपनी का सामान खरीदने की मांग रखी थी, जिसे मैंने पूरा करने से इंकार कर दिया था। पांच दिन पूर्व लखनऊ से मात्र एक व्यक्ति पुरकाजी में वार्डों का निरीक्षण करने आया था, जो एक दिखावा था। आरोप लगाया कि प्रतिस्पर्धा का परिणाम पहले से ही फिक्स कर घोषित किया गया। उन्होंने भविष्य में स्वच्छता अभियान के किसी भी कार्यक्रम में पुरकाजी नगर पंचायत की हिस्सेदारी नहीं होने की घोषणा की। इस मौके पर प्रमोद चौधरी, राकेश, जहीर आलम, के अलावा नगर पंचायत सभासद सुलेमान, खुर्रम, शोभान, जोगेंद्र सिंह, दीपू वर्मा, शमशेर फरीदी, नौशाद फरीदी, इनाम, सद्दाम मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स .........
सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर लगेगा जुर्माना
पुरकाजी। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने कस्बे में सफाई में सहयोग नहीं कर सड़क पर कूड़ा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, सार्वजनिक जगह पर थूकने पर 200 रुपये जुर्माना वसूलने की भी बात कही। कहा कि कस्बे में कैमरे लगे हुए हैं, जो सफाई में सहयोग नहीं करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed