फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नेशनल हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत

नेशनल हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत

Sat, 08 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/छपार। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार तड़के छपार में पेट्रोल पंप के सामने हुए हादसे में बाइक सवार हरियाणा के दो युवकों की जान चली गई। हादसे की वजह बाइक सवारों का तेज रफ्तार से बाइक चलाना और बिना हेलमेट के हाईवे का सफर बताया जा रहा है। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के करीब तीन बजे बाइक सवार दो युवक हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे छपार में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, अचानक उनके आगे चल रहे वाहन ने ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार से चल रहे युवक बाइक संभाल नहीं सके। इसके चलते उनकी बाइक आगे चल रहे वाहन से टकराई, जिससे दोनों बाइक समेत नीचे सड़क पर गिर गए। उसी समय उनके पीछे चल रहे वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेते हुए उनके पास मिले मोबाइल व बाइक नंबर के आधार पर शनाख्त कराई। पुलिस के मुताबिक उनकी पहचान हरियाणा प्रांत के जनपद करनाल के गांव गुड्डा निवासी मूलचंद (35) पुत्र रोशनलाल और अनिल (33) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी गांव कोहंड करनाल के रूप में हुई। हादसे की सूचना उनके परिजनों को देते हुए पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर छपार सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक संभवत: तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे, जो आगे चल रहे वाहन से बचने के लिए बाइक को ब्रेक नहीं लगा सके। दोनों युवक हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे, जिससे पीछे चल रहे वाहन की चपेट में आकर कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यदि दोनों युवक हेलमेट लगाए होते तो संभवत: उनकी जान बचाई जा सकती थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मूलचंद के के भाई जसविंदर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इनसेट
हादसों में बच्चे समेत तीन घायल
मुजफ्फरनगर। शहर में शनिवार को हुए हादसों में बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। नेशनल हाईवे पर कूकड़ा बाईपास पर हुए हादसे में छोटा पचेंडा निवासी लवकुश घायल हो गया, जबकि शहर के महावीर चौक पर हुए हादसे में सुरेशचंद निवासी ठठेरवाल घायल हो गया। इनके अलावा, शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी 11 वर्षीय वंश मोहल्ले में ही हुए हादसे में घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed