फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ऑडियो को भ्रामक तरीके से किया वायरल

ऑडियो को भ्रामक तरीके से किया वायरल

Fri, 21 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ऑडियो को भ्रामक तरीके से किया वायरल
ऑडियो को भ्रामक तरीके से किया वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो मामले में बातचीत में शामिल पक्ष स्वयं सामने आए और दावा किया कि उनका बीते कई सालों से संयुक्त कोचिंग का बिजनेस रहा है। उसी को लेकर ऑडियो में बातचीत की गई थी, जिसे अलग तरीके से प्रस्तुत कर भ्रम फैलाया गया है।
भाजपा के कई बड़े पदाधिकारियों की ऑडियो में चर्चा और बात किए जाने से मामले ने सुर्खियां पकड़ ली थी, जिसको लेकर पार्टी संगठन में भी सच जानने को लेकर ऊहापोह मच गया था। प्रकरण के तूल पकड़ता देख ऑडियो की बातचीत में शामिल शख्स और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी स्वयं सामने आए। उन्होंने लिखित में कहा है कि ऑडियो की बातचीत उनका आपसी मनमुटाव है। उनका संयुक्त कोचिंग सेंटर रहा है, जो आपसी सहमति से मई 2017 में बंद कर दिया गया था। उनका आरोप है कि राजनैतिक और व्यावसायिक द्वेष में भाजपा के ही एक नेता ने ऑडियो को भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल कराया गया है।
विज्ञापन


कश्यप संघर्ष समिति ने सांसद को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सर्वखाप कश्यप आरक्षण संघर्ष समिति के कलक्ट्रेट में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान को पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन दिया गया। कलक्ट्रेट में डीएम आफिस के सामने धरने पर महर्षि कालू बाबा की जयंती भी मनाई गई। वक्ताओं ने कश्यप समाज के साथ सरकार की उपेक्षा का मुद्दा उठाया। कश्यप जाति को एससी में शामिल किया जाए। धरने पर पहुंचे सांसद डॉ बालियान को ज्ञापन दिया गया। बालियान ने कहा कि इस संबंध में दो सप्ताह में सीएम के समक्ष आपकी मांगे रखी जाएगी। धरने की अध्यक्षता चौधरी मेहनती सिंह कश्यप एवं संचालन प्रमोद व चुन्नू कश्यप ने किया। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, लोकेंद्र कश्यप, राजेंद्र कश्यप, प्रवीण कश्यप, नवीन, धर्मपाल, सतपाल, राधेश्याम, राहुल, अर्जुन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed