{"_id":"5b9ab4ff867a557ed5717179","slug":"191536865535-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं का मानदेय वृद्धि को लेकर हंगामा व धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं का मानदेय वृद्धि को लेकर हंगामा व धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशाओं का मानदेय वृद्धि को लेकर हंगामा
खतौली। तहसील में आशाओं ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने शासन और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी।
ब्लॉक की आशाएं बृहस्पतिवार को एकत्र होकर जुलूस निकालते हुए तहसील में पहुंची। आशाओं ने तहसील में अपने मांगों के समर्थन में हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आशाओं का कहना था कि वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सन 2005 से कार्यरत हैं। आशाओं का ड्यूटी का कोई वक्त नहीं है। गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। मेहनत के बाद भी उनको सरकारी कर्मचारी के समान दर्जा नहीं दिया जा रहा है। कई बार घोषणा हो चुकी है कि अच्छा मानदेय दिया जाएगा। लेकिन मानदेय तय नहीं हुआ है। आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संतोष, मुकेश, बृजेश, ममता शर्मा, सुमन, ओमकली, वंदना, राजबाला, रेखा, प्रतिमा, सुमन, कुसुम आदि आशाएं शामिल रहीं।