फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती को अगवा किया गैंगरेप

युवती को अगवा किया गैंगरेप

Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
युवती को अगवा किया गैंगरेप
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला से पांच युवकों ने एक युवती को अगवा कर नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में उसे मकान के बाहर बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने पर एक मौहल्ला निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि शेरपुर का गुल्लू, फरमान, रुड़की चुंगी निवासी आबाद अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी बेटी का अगवा कर ले गए। आरोप है कि उन्होंने एक गांव के जंगल में उसकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे साथ गैंगरेप किया। बाद में उसे मकान के बाहर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गुल्लू और फरमान को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से प्रेमी युगल दबोचा
मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल में एंटी रोमियों स्क्वाड ने एक प्रेमी युगल को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया। अस्पताल के महिला वार्ड में प्रेमी युगल आपत्तिजनक अवस्था में था। उसे देख कर लोगों ने शोर मचाया। वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर एंटी रोमियो स्क्वाड ने मौके पर पहुंच कर उन्हें पकड़ लिया। युवक बागोवाली का तथा युवती लद्दावाला की बताई गई। बाद में युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्ट होकर दौडी रोडवेज बस, दीवार तोड़ी
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस डिपो में एक बस स्टार्ट होकर दौड पड़ी, उसने वर्कशाप की दीवार तोड़ दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। देर शाम को बस वर्कशाप में गेयर में खडी थी। उसके पीछे एक मिस्त्री अन्य बस को चेक कर रहा था। उसे बस को पीछे किया तो खडी बस गेयर में पड़ी होने के कारण स्टार्ट होकर बस स्टैंड की ओर दौड पड़ी। उसे वर्कशॉप की दीवार और बाथरूम तोड़ दिया। एक चबूतरे पर बस के पीछे के पहिये फंसने से बस रुक गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि बस स्टैंड पर इस दौरान काफी यात्री मौजूद थे। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में फोरमैन से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed