फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लखनऊ में प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

लखनऊ में प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

Fri, 07 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला
लखनऊ में प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला
विज्ञापन

मोरना। मोरना चीनी मिल विस्तारीकरण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर मांग पत्र सौंपा। किसान नेता ने मांग पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री के आवास पर सामूहिक रुप से अनशन करने की चेतावनी भी दी। संघ अध्यक्ष सुमित सहरावत ने मोरना मिल के विस्तारीकरण को लेकर 15 अगस्त से आमरण अनशन आरंभ किया था। गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने फोन कर सुमित से आमरण अनशन समाप्त करने का आग्रह कर उनकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही थी। 18 अगस्त को अनशन समाप्त कर दिया था। मंत्री के बुलावे पर सुमित सहरावत किसान प्रतिनिधिमंडल के बिट्टू चौधरी, सनुज सहरावत, शाहनवाज, पंकज आदि के साथ लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई। सीएम ने 2020 के फरवरी माह तक मिल विस्तारीकरण कराने का आश्वासन दिया है।

जातिसूचक शब्द कहने पर जेल भेजा
सिखेड़ा। पुलिस ने मोघपुर में दलित और सवर्ण पक्षों में हुऐ विवाद में एक व्यक्ति को जाति सूचक शब्द कहने पर जेल भेज दिया है। गांव मोघपुर में 31 अगस्त में दलित प्रवीण और विमल शर्मा के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें प्रवीण ने थाने में विमल शर्मा के विरुद्घ जातिसूचक शब्द कहे जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विमल शर्मा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बसपा की समीक्षा बैठक आज होगी
मुजफ्फरनगर। बसपा की मंडल स्तरीय एक दिवसीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को अर्पण बैंक्वेट हाल जानसठ रोड पर होगी। बसपा के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पुष्पांकर पाल भिक्की ने बताया कि मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुददीन राईन होंगे। सभी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में समीक्षा बैठक में पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed