फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाबू सिंह राठी अध्यक्ष बनें

बाबू सिंह राठी अध्यक्ष बनें

Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाबू सिंह राठी अध्यक्ष बनें
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर बाबू सिंह राठी निर्वाचित
विज्ञापन

बुढ़ाना। बार एसोसिएशन के चुनाव में बाबू सिंह राठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनय बालियान को चार वोट से पराजित किया। इस चुनाव में बाबू सिंह राठी को 57 तथा विनय बालियान को 53 वोट मिले। महासचिव के पद पर विकास कुमार त्यागी ने अपना कब्जा जमाया।

बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के गठन हेतुु कांटे का संघर्ष हुआ। बुधवार को मतदान के बाद परिणाम घोषित हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बाबू सिंह राठी व विनय बालियान के बीच कांटे का संघर्ष हुआ। बाबू सिंह राठी को 57 तथा प्रतिद्घंदी विनय बालियान को 53 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी सुरेश कुमार त्यागी को मात्र दो वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर जयकुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेंद्र को चार वोटों से पराजित किया। जयकुमार को 58 तथा प्रतिद्घंदी ज्ञानेंद्र को 54 वोट मिले। महासचिव के पद पर विकास कुमार त्यागी व मनोज कुुमार संगल का सीधा मुकाबला हुआ। विकास कुमार त्यागी को 54 तथा मनोज कुमार संगल को 50 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी स्वतंत्रवीर आर्य को मात्र आठ वोट मिले। विकास कुमार त्यागी निर्वाचित घोषित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विजय प्रताप सिंह ने अपने प्रतिद्घंदी मनोज कुमार जैन को पांच वोट अधिक लेकर पराजित किया। विजय प्रताप सिंह को 57 व मनोज कुमार जैन को 52 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार ने अलीम अहमद को नौ वोट अधिक लेकर पराजित किया। मनोज कुमार को 60 तथा अलीम अहमद को 51 वोट मिले। वरिष्ठ सदस्य के पद पर अजय कुमार, अवध बिहारी लाल गर्ग, बालकिशन शर्मा, मदनपाल, रणपाल सिंह, सचिन जैन निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव अधिकारी श्रीपाल कश्यप, विनोद कुमार पुंडीर, मोहम्मद आबाद ने बताया कि इस चुनाव में सभी 113 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक वोटर द्वारा वोट डालने में अपने निजी पेन का प्रयोग करने के कारण उसकी वोट निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed