{"_id":"5b689f344f1c1bbd298b813f","slug":"191533583156-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडिय़ों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडिय़ों की संख्या बढ़ी
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों की संख्या बढ़ी
भोपा। गंगनहर पटरी चौधरी चरण सिंह मार्ग पर अब कांवडिय़ों की संख्या बढ़ने से शिविरों में भी रोनक बढ़ गई है। गंगनहर पटरी पर सोमवार को कांवड़िये नजर आए। शिविरों में निरगाजनी, बेलड़ा, चीनी मिल, शिव कांवड़ शिविर, सेवार्थ क्लब भोपा शिविर, जौली, नंगला बुजुर्ग, बेलड़ा आदि में कांवड़ भक्तों का सोमवार को रेला रहा। निरगाजनी व रोहाना चीनी मिल के शिविर में कांवड़ियों ने डीजे पर जमकर नृत्य भी किया। सभी शिविरों में लोग सेवा भाव से कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं।
परिवार पुरा महादेव जलाभिषेक करेगा
भोपा। भोले के दर से मांगी मन्तत पूरी होने पर बच्चों सहित पूरा परिवार पुरा महादेव जाकर भोले बाबा को जलाभिषेक करेगा। आस्था का जुनून भी एक अलग ही जनून होता है। यह जुनून इंसान को नेक राह दिखाता है। ऐसा ही गाजियाबाद निवासी कृष्णपाल को आस्था का जुनून उस समय चढ़ गया, जब वह चारों और से समस्याओं से घिर चुका था। गंगनहर पटरी भोपा से गुजरते हुए कृष्णपाल व उसकी पत्नी काजल ने बताया कि वह मेहनतकश मजदूर हैं। उनका कहना है कि परिवार के सामने आई अनेक विकट समस्या से उसका परिवार हताश हो चुका था। काजल ने बताया कि उसके पति कृष्णपाल ने देवो के देव महादेव के दर पर बोल कबूल की तो पिछले वर्ष भोले ने उनकी मन्नत पूरी की। जिस पर दंपति सहित अपने मासूम बच्चों क्रिश, तनु, वंश, खुशी के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव चढ़ाएंगे।