{"_id":"5b58cc3c4f1c1b4b748b6fbc","slug":"191532546108-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद पर अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद पर अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर आजाद पर अभद्र टिप्पणी से रोष
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारी पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसएसपी के नाम एक प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि संगठन ने 23 जुलाई को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस मनाया था। इसके लिए अपनी फेसबुक वॉल और व्हाट्सएप से सूचना दी गई। मंटू कुमार नामक एक युवक ने चंद्रशेखर आजाद के लिए अपनी फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे समाज में रोष है। संगठन ने एसएसपी से आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर कपिल मिश्रा, सुबोध शर्मा, पुनीत शर्मा, विकास शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।