{"_id":"5b2e9c354f1c1bf66e8b9c26","slug":"191529781301-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल कटने से कटने से परेशान किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल कटने से कटने से परेशान किसान
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने रोष जताया
चरथावल। लुहारी खुर्द गांव में नलकूप से केबिल कटने की घटना से किसानों में आक्रोश है। एक हफ्ते में करीब दो दर्जन नलकूपों से केबिल कट चुकें है। उमस भरी गर्मी में किसानों को दोपहर में खेतों पर पहरा देना पड़ रहा है।
लुहारी गांव के जंगलों में किसानों ने खेतों को सिंचित करने के लिए 220 फीट पर सबमर्सिबल कराए हुए हैं। नलकूप संचालित करने के लिए किसानों ने जमीन से ऊपर करीब 30 फीट केबिल को स्टार्टर के लिए लगाया है। किसानों का आरोप है कि केबिल काटने वालों का गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। किसान अनिल सैनी ने बताया कि एक पखवाड़े में तीन बार उनका केबिल कट चुका है। इसके अलावा सत्यवान, अशोक कुमार, जसबीर, महेंद्र सिंह, मुकेश, सुभाष चंद, शमशाउद , गुजीर समेत करीब 25 किसानों का केबिल चोरी हुआ था। संजय सैनी ने बताया कि किसानों को प्रचंड गर्मी में खेतों में सिंचाई करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नलकूपों से केबिल को बार-बार कटने की घटना से किसानों ने दोपहर में गर्मी के बावजूद गैंग का पता लगाने के लिए खुद पहरा देना शुरू कर रखा है।