{"_id":"5afc7e774f1c1bdd408b5d38","slug":"191526496887-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 17 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर कार्रवाई
जानसठ। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लाखों रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव के साथ रमजान माह में सफाई व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति का मुद्दा भी छाया रहा। चेयरमैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभासद नीतू गुप्ता द्वारा रमजान माह में सफाई व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति का मुद्दा उठाया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कस्बे के मुस्लिम मोहल्लों में सफाई व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सभासद अनु सैनी द्वारा कांशीराम आवास के पास श्मशान घाट की चहारदीवारी व रास्ते में इंटरलॉकिंग लगवाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सभासदों ने जिला सहकारी बैंक के सामने पड़े तालाब पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाकर उसे तुरंत हटवाने के लिए अधिशासी अधिकारी ओम गिरि से मांग की। उन्होंने कहा कि कस्बे में तालाबों पर किसी भी प्रकार को अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटवाया जाएगा। बैठक में सभासदों द्वारा रखे गए विकास कार्यों व एलईडी लाइट लगवाने के लाखों रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। बैठक में सभासद प्रवीण तंवर, अश्वनी चौधरी, मोनिका कांबोज, लक्ष्मी देवी, सब्बू परवीन, सुनील कुमार, विवेक उपाध्याय, अब्दुल्ला कुरैशी, रियासत अली, जमशेद आदि मौजूद रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने किया।