{"_id":"5ace51914f1c1b4b3e8b49de","slug":"191523470737-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी निर्दोष दलित जेल नहीं जायेगा: कर्दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी निर्दोष दलित जेल नहीं जायेगा: कर्दम
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भाजपा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि जिले में कोई भी निर्दोष दलित जेल नहीं जाएगा। गादला के अमरेश की बवाल के दौरान हुई मौत पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उसके परिजनों को सरकार से मदद दिलाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सांसद कर्दम ने कहा कि एसएसी-एसटी को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर पार्टी ने दलितों की ओर से याचिका की थी। भाजपा पूरी तरह दलितों के साथ है। कांग्रेस और सपा-बसपा ने दलित समाज को भड़काने का काम किया। दो अप्रैल को जिले में जो उपद्रव हुआ, उसमें किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। मात्र भीड़ का हिस्सा होने से किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। प्रदर्शन में शामिल होने की फुटेज के आधार पर किसी को बवाल में शामिल होना साबित नहीं किया जा सकता। उन्होंने बवाल के दौरान मरे अमरेश की मौत पर गहरा दुख जताया। जिले में जो घटना घटी है, भीड़ पर गोली चलाने का मामला गंभीर है। पार्टी हाईकमान के सामने वह पूरी बात रखेगी। सांसद ने शहर के गीता इंकलेव में दलितों के साथ मीटिंग की। विश्वास दिलाया कि किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा।
घरों में डंडे तक नहीं
सांसद ने कहा कि दलितों की बस्ती में जाओ तो लोगों के घरों में डंडे तक नहीं है। दलितों के पास तमंचे होने का तो कोई मतलब ही नहीं है।
डीएम-एसएसपी के साथ बैठक
भाजपा सांसद ने डीएम और एसएसएपी के साथ पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में बैठक की। बवाल के बाद से लेकर अब तक के घटनाक्रम पर चर्चा की। एसएसपी ने मुकदमों और गिरफ्तारी से संबंधित सभी जानकारी दी। अफसरों को स्पष्ट कहा कि कोई निर्दोष जेल नहीं जाना चाहिए।