{"_id":"5abbe0fe4f1c1b5a2a8b4607","slug":"191522262270-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री सतीश महाना हनुमत धाम पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री सतीश महाना हनुमत धाम पहुंचे
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री सतीश महाना हनुमत धाम पहुंचे
मोरना।
श्री हनुमत धाम जयंती महोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत हो रही श्रीराम कथा का श्रवण करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कथाव्यास आचार्य सर्वेश प्रपन्नाचार्य जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लेकर श्रीराम कथा का श्रवण किया।
शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में आयोजित कथा में पहुंचे प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि शुक्रताल तीर्थ उनका हमेशा से लगाव रहा है। हनुमत धाम पीठाधीश्वर स्वामी केशवानंद जी महाराज का आशीर्वाद उन्हें समय समय पर प्राप्त हुआ है। शुक्रताल की पावन भूमि पर आकर सुखद अनुभव कर रहे हैं। वहीं मंच से शुक्रताल का नाम शुकतीर्थ करने, हनुमत धाम के गंगा घाट को स्वीकृति दिलवाने तथा हनुमत धाम द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्यालय को मान्यता दिलवाने की मांग की गई। मंत्री ने उपस्थित साधु संत आचार्य गुरुदत्त जी महाराज, स्वामी केश्वानंद जी महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर गोपालदास जी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, डॉ. वीरपाल निर्वाल, राजकुमार नरूला, विनोद शर्मा चेयरमैन, हरपाल महार, धर्मेन्द्र शर्मा, शरद वत्स, अमित शर्मा, पंकज माहेश्वरी, सुधीर प्रजापति, दिनेश धीमान आदि उपस्थित रहे।