फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तालीम पर टिकी है देश और कौम की तरक्की

तालीम पर टिकी है देश और कौम की तरक्की

Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
तालीम पर टिकी है देश  और कौम की तरक्की
चरथावल। मदरसा काशिफुल उलूम के सालाना जलसे में मौलाना हबीबुल्ला मदनी ने कहा कि मुल्क और कौम की तरक्की तालीम पर टिकी है। बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम दिलाएं। शुक्रवार को आयोजित सालाना जलसे में कुरआन पूरी कर चुके 11 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। मुख्य अतिथि जमीयत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी के पुत्र हबीबुल्ला मदनी ने कहा कि मुस्लिम तमाम काम छोड़कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। शिक्षा के अभाव में मुसलमान पिछड़ता जा रहा है। देवबंद के मौलाना मोहम्मद इरफान ने कहा कि मुस्लिम इस्लाम के दायरे में समाज और मुल्क की सेवा कर सकता है। समाज में फैल गई अंधविश्वास, कुरीतियों और नशाखोरी के खिलाफ व्यापक बदलाव की आवश्यकता है। मौलाना रफीक, प्रबंधक मौलवी कासिम, शाह आलम नजर मोहम्मद, मौलाना यामीन ने भी संबोधित किया। पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुदीन त्यागी, कारी खालिद, नौशाद, ताहिर कासमी, मोहम्मद शाह, शाहिद हुसैनी, इकराम, जाफर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed