फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   14 परिवारों ने पल्स पोलियो टीम को खदेड़ा,

14 परिवारों ने पल्स पोलियो टीम को खदेड़ा,

Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
14 परिवारों ने पल्स पोलियो टीम को खदेड़ा,
खतौली।
विज्ञापन

अपने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने से मना करने वाले 14 परिवारों को शुक्रवार को अधिकारियों ने समझा कर इसका महत्व बताया। इसके बाद इन प्रतिरोधी परिवारों ने अपने बच्चों को पोलियो खुराक पिलवाई।

सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम में 11 से 16 मार्च तक पोलियो खुराक पिलाने का कार्यक्रम चलाया गया। इसमें क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। इस अभियान के तहत नगर के 14 परिवारों ने अपने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का विरोध करते हुए स्पष्ट इंकार कर दिया था। इन परिवारों के लोगों ने टीम के साथ अभद्रता भी की थी । कोर पीसीआई के बीएमसी हरिओम शर्मा ने बृहस्पतिवार को प्रतिरोधी परिवारों की शिकायत एसडीएम अतुल कुमार से की थी। एसडीएम ने लेखपाल को पुलिस बल के साथ प्रतिरोध परिवारों को पोलियो खुराक पिलाने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को बीएमसी हरिओम शर्मा ने टीम को लेकर पुलिस बल के साथ मोहल्ला सददीकनगर, मंसूरखां, इस्लामाबाद भूड़ में प्रतिरोधी परिवारों के पास पहुंचे। समझा बुझाकर उनके बच्चों को पोलियो खुराक पिलवाई। बीएमसी ने बताया कि 14 प्रतिरोधी परिवारों के बच्चों को पोलियो खुराक पिलवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed