{"_id":"5aa6c4734f1c1bc3758b508b","slug":"191520878707-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनिका ने कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनिका ने कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला शिवपुरी निवासी छात्रा मोनिका शर्मा ने हरियाणा रोहतक में हुई महिला जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर जनपद तथा नगर का नाम रोशन किया है। घर पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया।
मेरठ यूनिवर्सिटी की छात्रा मोनिका शर्मा पुत्री राकेश शर्मा ने बताया कि 25 फरवरी को रोहतक के मेहर सिंह अखाड़ा में हुई राष्ट्रीय जूनियर फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किलो भार वर्ग में राजस्थान प्रदेश के जयपुर की पहलवान शीतल को 9-4 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। मोनिका शर्मा मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कोच भंवर सिंह से कुश्ती के गुर सीख रही है। मोनिका ने इसका श्रेय अपने परिजनों तथा गुरू को देते हुए बताया कि वह कड़ी मेहनत कर रही है तथा उसका सपना देश के लिए स्वर्ण पदक लाने का है। महिला पहलवान के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।