{"_id":"5a8480684f1c1ba0268ba2a3","slug":"191518633064-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक में नौशाद की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिक में नौशाद की करंट से मौत
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। कस्बा निवासी युवक की महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोल्हू पर कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार को युवक का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे मोहल्ला बेरियान निवासी नौशाद पुत्र मुन्ना महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोल्हू में काम करने के लिए गया था। बताया गया कि कोल्हू में काम करते समय अचानक करंट आने से नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन नासिक पहुंचे और शव को पीएम कराकर बुधवार को घर पहुंचे।
कैश काउंटर लगाकर सात लाख वसूले
जानसठ। बुधवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के बावजूद भी विद्युत निगम के एसडीओ भुवन राज सिंह द्वारा बिजलीघर पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के लिए कैश काउंटर खोले गए। कैंप में उपभोक्ताओं के बिल ठीक कराकर जमा कराए गए। कैंप में सात लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। आगामी अवकाश के दिन भी बिजलीघर पर ही कैश काउंटर खोला जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं के बिल सही कराकर आसानी से जमा कराए जा सके। कैंप में जेई संजीव कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।