{"_id":"5a79f9fb4f1c1b8e238b71a4","slug":"191517943291-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने देखा वाहनों में यात्रियों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने देखा वाहनों में यात्रियों का हाल
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो अधिकारियों ने निगम को चूना लगाने वाले डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। कई स्थानों पर वाहनों में यात्रियों की हालत देखकर अफसर भी दंग रह गए। वाहनों की छतों पर भी सवारियां बैठाए जा रहे हैं। कई बसों के साथ टेंपू को सीज किया गया है।
परिवहन निगम को रोजाना डग्गामार बस, वाहनों के कारण दो से ढाई लाख रुपये की चपत लगती है, जबकि माह में लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान होता है। इसको लेकर प्रमुख सचिव (परिवहन) ने डग्गामारों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते मंगलवार दोपहर को एआरएम बीपी अग्रवाल ने कर्मचारियों को साथ लेकर हरिद्वार मार्ग, सहारनपुर मार्ग, रुड़की आदि पर चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने जानसठ रोड पर टेंपू में यात्रियों की संख्या देखकर दांतों तले उंगलियां दबा ली। टेंपू की छत और खिड़की पर लटकाकर यात्रियों को सफर कराया जा रहा था। दो पैसे के लालच में डग्गामर चालक यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस पर टेंपू को सीज किए गए। जबकि अलग-अलग मार्गों पर मैक्स पिकअप समेत दो बड़ी बसों को पकड़ा गया है। यह बसें लग्जरी हैं, जिनमें यात्रियों को अवैध रूप से ढोया जा रहा था। इसके अलावा एक मिनी बस को भी सीज किया गया है। अधिकारियों की कार्रवाई से डग्गामर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।