फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महावीर का दिल्ली में हुआ सम्मान

महावीर का दिल्ली में हुआ सम्मान

Tue, 23 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
महावीर का दिल्ली  में हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। दिल्ली कोलाज आफ आर्ट द्वारा डॉ. महावीर सिंह को उनकी कलात्मक सेवाओं के लिए बीसी सान्याल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महावीर सिंह गरीब छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग देते हैं। दिल्ली में हुए कार्यक्रम में पद्मश्री बिहारी दास, राष्ट्रीय गैलरी ऑफ माडर्न आर्ट दिल्ली के डायरेक्टर अद्वैत चरण गडनायक के साथ सम्मानित किया गया। चरथावल ब्लाक के गांव गुनियाजुड्डी के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे डॉ महावीर सिंह सैनी डीएवी कॉलेज में कला विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैं। सेवा निवृत्ति के बाद से भी वह अपने आवास पर छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग देते हैं। उनके शिष्यों ने बड़ी संख्या में नेट, जेआरएफ, पीजीटी, टीजीटी और पीएचडी की है। वह अपने गुरु डॉ पीसी बरुआ और पूर्व विधायक स्वर्गीय मलखान सिंह को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता सूची में नाम देख लें
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ अध्क्ष ठाकुर अनूप सिंह एवं महासचिव भारतवीर अहलावत ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के होने वाले चुनाव को देखते हुए जिला बार एवं सिविल बार एसोसिएशन कार्यालय में सूची उपलब्ध है। किसी वकील का नाम छूट गया है तो वह पांच दिन के अंदर अपनी आपत्ति बार कौंसिल इलाहाबाद को दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed