{"_id":"5a4bd0184f1c1baa268b7455","slug":"191514917912-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का समाधान समय से करें-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का समाधान समय से करें-डीएम
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों का समाधान समय से करें : डीएम
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण होने पर ही उसे न्याय मिलता है। शिकायतों का समय से निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस में 73 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव को विवाद मुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। अधिकारी व कर्मचारी सरकार की इस मुहिम में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने पूर्ति विभाग द्वारा ऑनलाइन हुए राशन कार्ड के मामलों को शीघ्र निस्तारण कर समस्या का समाधान करने, पटटे की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम श्याम अवध चौहान, तहसीलदार मनोज कुमार को पट्टों की समस्या को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में बिजली, राजस्व विभाग, चकबंदी, नाली, चकरोड आदि की शिकायतें दर्ज की गई। समाधान दिवस में प्रशिक्षु आईएएस गजल भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी मोतीराम व्यास, डीएफओ सूरज, सीओ एसकेएस प्रताप, एसडीएम श्याम अवध चौहान, बीडीओ विजय प्रताप यादव, नगर पंचायत ईओ अनूप राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।