{"_id":"5a3ea3f64f1c1bd0408beadc","slug":"191514054646-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। देव न्यू एरा एकेडमी में चौधरी चरणसिंह के 115वें जन्मदिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया। एकेडमी में खेल प्रतियोगिताएं शुरू करने से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने चौधरी चरणसिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद जूनियर व सीनियर वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता व खो खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर कबड्डी वर्ग में तरुण चाहल ए टीम ने हर्षित बी टीम को हराया। छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता में आस्था ए टीम ने बुलबुल डी टीम को हराया। जूनियर खो खो प्रतियोगिता में रितिक ए टीम ने शाहिद बी टीम को हराया। छात्राओं की खो खो प्रतियोगिता में स्वाति ए टीम ने निधि बी टीम को हराया। इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्रबंधक विकास बालियान ने कहा कि खेल शरीर के लिए उतने ही आवश्यक हैं, जितना भोजन से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। विजेता टीमों को विद्यालय के प्रबंधक विकास बालियान, प्रधानाचार्या नंदिनी बालियान, प्रिया खोखर, दीपा मित्तल, खेल प्रशिक्षक राहुल त्यागी, विक्रांत, अंकुर आदि ने सम्मानित किया।