{"_id":"5a3ea2e04f1c1b10788b4952","slug":"191514054368-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में क्रिसमस दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में क्रिसमस दिवस मनाया
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में क्रिसमस दिवस मनाया
खतौली। श्रीराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी ने छात्र और छात्राओं को ईसा मसीह के बारे में बताया। मसीहा ने दुनिया की भलाई के लिए अपने प्राणों को त्याग दिया और बुराइयों का डटकर सामना किया। कभी हार नहीं मानी थी। उन्होंने बच्चों से ईसा मसीह के जीवन से प्रेरित होकर उन्हें अपना आदर्श मानने पर बल दिया। प्रबंधक नवीन कुमार चंद्रवंशी, प्रवीन कुमार चंद्रवंशी व अध्यक्ष रामरिक्ष पाल ने सबको क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं दी। बच्चों को मिठाई व चॉकलेट भी वितरित की। विद्यालय की ओर से सांता क्लॉज बनाए गए, जिन्होंने बच्चों को उपहार देकर उनकी इच्छा पूरी की।
प्रतिभा का प्रदर्शन किया
खतौली। केके जैन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष में सांता क्लॉज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी किंडर गार्टन सेक्शन के सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्या रीतु कश्यप एवं अध्यक्ष शशांक जैन व प्रबंधक वैभव जैन ने सभी बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी।