{"_id":"5a341ba44f1c1b9e678c1d88","slug":"191513364388-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़े खोदने से शहर में बीएसएनएल ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़े खोदने से शहर में बीएसएनएल ठप
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जल निगम की ओर से शहर में बिछाई जा रही भूमिगत पाइप लाइन के कारण बीएसएनएल को भारी नुकसान पहुंचा है। शहर में अनेक स्थानों पर खोदे गए गड्ढों के कारण करीब 200 कनेक्शन ठप हो गए हैं।
एसडीई आदित्य कुमार ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर देकर बताया कि पिछले दो माह से शहर में सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इससे बीएसएनएल की केबलों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। बकरा मार्केट, चुंगी नंबर दो, सदर बाजार आदि स्थानों पर जल निगम ने विभाग की 20, 50, 100, 200 पेयर की भूमिगत केबल को जगह-जगह से काट दिया है। इस संबंध में जल निगम के सहायक अभियंता इमरान, ठेकेदार और सुपरवाइजर दिनेश जैन, राजबीर को लगातार अवगत कराया गया, मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शुक्रवार को जल निगम के ठेकेदार ने कचहरी गेट के पास जेसीबी द्वारा बीएसएनएल के 50 पेयर, 100 पेयर एवं 200 पेयर की भूमिगत केबिलों को काट दिया, जिससे सदर बाजार एवं कचहरी क्षेत्र की तमाम दूरसंचार सेवा ठप हो गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।