फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिजली दरों में बेहताशा वृद्घि पर भाकियू खफा

बिजली दरों में बेहताशा वृद्घि पर भाकियू खफा

Tue, 12 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजली दरों में बेहताशा  वृद्घि पर भाकियू खफा
भाकियू बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि पर खफा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भाकियू ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि पर आक्रोश जताया। किसानों ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए 15 दिसंबर को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया। ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने अभिषेक बंसल को यूनियन का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
सोमवार को भाकियू के नेतृत्व में किसानों की ब्लॉक प्रांगण में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बिजली की दरों में की गई वृद्धि, अपेक्षित गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने और विभिन्न समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार कि विरुद्ध भड़ास निकाली। ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों की मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध 15 दिसबंर को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया। बैठक में अभिषेक बंसल उर्फ निक्की को भाकियू का चरथावल नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सभी ग्राम अध्यक्ष और सभी ब्लॉक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मोहन पुंडीर ग्राम अध्यक्ष बलवाखेड़ी, प्रदीप ठाकुर ग्राम अध्यक्ष, सुरेश प्रधान मथुरा को ब्लॉक प्रवक्ता का दायित्व दिया गया। चरथावल के बंटू त्यागी ब्लाक महासचिव, सतीश शर्मा बिरालसी ग्राम महासचिव बनाए गए। रामकुमार पूर्व प्रधान मुथरा और पप्पू पंवार ने भाकियू का दामन थामा।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित
चरथावल। सरस्वती शिशु मंदिर में समाजसेवी उद्धव शर्मा ने जरूरतमंद 50 छात्र-छात्राओं को गर्म जर्सी और जूते वितरित किए। प्रबंधक अनुराग कुच्छल, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, आचार्या अक्षता, अर्षा, रचना और दीक्षा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed