{"_id":"5a2ad2544f1c1b74698c0a49","slug":"191512755796-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो पशु झुलसे
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो पशु झुलसे
मोरना (मुजफ्फरनगर)। खाना बनाते समय मिट्टी के चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई, जिसमें दो पशु आग से झुलस गए और छप्पर में रखा सामान जलकर राख हो गया। झुलसे पशुओं को राजकीय पशु चिकित्सालय ले जाया गया।
कस्बा भोकरहेड़ी स्थित मोहल्ला सुभाष चौक की मलिन बस्ती निवासी महिला नसीमा परिश्रम कर अपने परिवार की आजीविका का किसी प्रकार प्रबंध कर पाती है। नसीमा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह घर में नहीं थी, उस वक्त बच्चों द्वारा खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई, जिसमें रखा जरूरी सामान जल गया तथा दो मवेशी आग से झुलस गए। नसीमा व अन्य महिलाओं पर गरीबी राशनकार्ड तो है, किन्तु उन्हें आज तक प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन नहीं मिल सका है। नसीमा काफी समय से गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहीं हैं। अन्य महिलाओं ने भी मुफ्त गैस कनेक्शन न मिल पाने की बात बताई है। वहीं, छप्पर में लगी आग को मुहल्लेवालों के अथक प्रयास से बुझाया गया। इस दौरान अय्यूब, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद फैय्याज मलिक, जमील, इमरान, सालिम, आजाद, महबूब, मामचन्द, अफसान, कल्लू, फिरदौस, अंजुम, साबरा आदि ने आग को बुझाया।