फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोहाना में पिलर का ही पुल बनेगा:राकेश

रोहाना में पिलर का ही पुल बनेगा:राकेश

Mon, 06 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
रोहाना में पिलर का ही पुल बनेगा:राकेश
रोहाना में पिलर का ही पुल बनेगा : राकेश
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा की संगठन ने जब भी लड़ाई लड़ी, तभी क्रांति आई। प्रशासन द्वारा लगाए गए मुकदमे को भाकियू ने गहनों के रूप में हमेशा ही स्वीकार किया।

फोरलाइन मार्ग पर बनाए जा रहे मिट्टी के ओवरब्रिज के विरोध में रोहाना मिल में चल रहा धरना पांचवें दिन रविवार को महापंचयत में बदल गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा की रोहाना में निर्माणाधीन बन रहा मिट्टी का पुल नहीं बनेगा। देवबंद की तर्ज पर पिलर का पुल ही बनेगा। यदि कंपनी का कोई ठेकेदार अपने ट्रकों और डंपर से मिट्टी डालता है, तो उसके नुकसान की भरपाई वह खुद करेगा। किसान व्यापारी उस मिट्टी भर कर अपने घर ले जाएगा और ट्रकों के पहिये में सूजे से टायरों में पंक्चर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू ने क्षेत्र की जनता की मांग पर प्रस्ताव किया है कि यहां पर पिलर का पुल बनकर रहेगा। भाकियू महिला जिलाध्यक्ष सोहनवीरी ने कहा की किसी भी कीमत पर जनता का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री बाबा आदेश, विपुल त्यागी, पंकज भगत, अशोक बालियान, सुभाष, नीटू दुल्हरा ने भी विवार व्यक्त किए। महापंचायत में अनिल त्यागी जिला पंचायत सदस्य, देवशर्मा, नित्यानंद, निसार, चरण सिंह सैनी, ओमबीर, योगेश शर्मा, श्रवण त्यागी, रविंद्र गुर्जर, श्रीपाल गुर्जर, सेवाराम, रामपाल टेलर, डॉ प्रमोद, कलवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed