फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पहले दिन शहर में कोई नामांकन दाखिल नहीं

पहले दिन शहर में कोई नामांकन दाखिल नहीं

Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन शहर में कोई नामांकन दाखिल नहीं
पहले दिन शहर में कोई नामांकन दाखिल नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
निकाय चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन शहर में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करना तो दूर नामांकन पत्र तक की खरीद नहीं हुई। तहसील और पालिका में नो ड्यूज लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ जरूर रही।

नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट और तहसील में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कलक्ट्रेट में नगर पालिका मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष और पचास वार्डों के सभासद के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। तहसील सदर में पुरकाजी और चरथावल नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सभासद की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सात नवंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। सवेरे से ही कचहरी के मुख्य द्वार से लेकर नामांकन कक्षों तक बेरिकेडिंग के साथ पुलिस फोर्स तैनात नजर आई। पहले दिन किसी ने नामांकन दाखिल तो नहीं किया, लेकिन सभासदों ने नामांकन पत्र जमकर खरीदे। चेयरमैन के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं लिया। आरओ वैभव मिश्रा ने बताया कि पहले दिन उनके यहां चेयरमैन और सभासद के लिए कोई भी नामांकन दाखिल करने नहीं आया। शहर के 50 वार्डों के लिए पहले दिन 140 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिले में सभासद के कुल 363 नामांकन पत्र बिके। इनमें खतौली में 74, पुरकाजी में दो, चरथावल में पांच, जानसठ में 38, मीरापुर में 32, भोकरहेड़ी में आठ, बुढाना में 22, शाहपुर में 25 और सिसौली में सात नामांकन पत्र बिके। चेयरमैन के लिए जिले में कुल 38 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, इनमें खतौली के लिए छह, पुरकाजी के लिए एक, चरथावल के चार, जानसठ से सात, मीरापुर से आठ, बुढाना से नौ, शाहपुर से दो, सिसौली से एक नामांकन पत्र खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed