फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान सेवा सहकारी समिति पर किसानों का प्रदर्शन

किसान सेवा सहकारी समिति पर किसानों का प्रदर्शन

Fri, 22 Sep 2017 12:25 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति पर किसानों का प्रदर्शन
किसान सेवा सहकारी समिति पर प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। किसान सेवा सहकारी समिति भायंगी भंगेला में बीज तथा खाद न मिलने से नाराज किसानों ने समिति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि सुबह से ही समिति कार्यालय पर ताला लटका हुआ है तथा सभी कर्मचारी नदारद है।
बृहस्पतिवार को किसान समिति में बीज तथा खाद आदि लेने के लिए पहुंचे थे। किसानों ने समिति कार्यालय पर ताला लटका देखा तो किसानों में आक्रोश फैल गया। जिसको लेकर वहां मौजूद किसानों ने समिति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि करीब दो माह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस मामले को लेकर अधिकारियों तक शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसानों का आरोप था कि समिति सचिव ने एक व्यक्ति के घर बैठ कर अपनी मर्जी से समिति के सदस्य बनाए है। कुछ दिन बाद समिति चेयरमैन पद के लिए चुनाव होना है। बृहस्पतिवार को सदस्य बनाए जाने का अंतिम दिन था। इस दिन सचिव ने कार्यालय खोला ही नहीं।
विज्ञापन

मौके पर शमशाद अली, मुकेश प्रधान, शिवकुमार, महेंद्र सिंह, राजपाल, तेजपाल, कांति, महिपाल, विष्णु, हरेंद्र, चंद्रपाल, चंद्रशेखर, पप्पू, ऋषिपाल, साहब सिंह आदि शामिल थे। उधर, एआर कोआपरेटिव प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने समिति कार्यालय पर एडीओ को भेजा है। मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ ने किसानों के बयान दर्ज किए
किसान सेवा सहकारी समिति पहुंचे एडीओ विनय कुमार ने किसानों के बयान दर्ज किए तथा उनसे लिखित शिकायत ली। एडीओ ने बताया कि वह एआर कोआपरेटिव को मामले से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed