फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिंदगी की आस में सांप के काटे शव को गंगा में डुबोए रखा

जिंदगी की आस में सांप के काटे शव को गंगा में डुबोए रखा

Wed, 13 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जिंदगी की आस में सांप के काटे शव को गंगा में डुबोए रखा
बेटे की मौत से पिता सदमे में
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। अंधविश्वास के फेर में पड़कर कभी कदार लोग झूठी आस लगा बैठते हैं। ऐसा ही सर्पदंश से मरने वाले बेटे की जिंदगी बचाने को भटक रहे परिजनों को मौत की सच्चाई से रू-ब-रू होना पड़ा। बूढ़े बाप ने जवान बेटे के शव को कांधा देकर उठाया। युवक की मौत से परिजनों समेत ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की तथा पूर्व विधायक अनिल कुमार ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी।
सोमवार दोपहर को ग्रामीणों की भीड़ सर्पदंश से मरेयुवक के शव को लेकर शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर पहुंची। ग्रामीणों ने यहां युवक के शव को रस्सी में बांधकर गंगा की धार में छोड़ दिया। थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी पूर्व प्रधान लाल सिंह कश्यप ने बताया कि रविवार को उनका 21 वर्षीय पुत्र सुमित खेत पर गया था। दोपहर तक न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजन खेत पर पहुंचे। जहां उन्होंने गन्ने के खेत में सुमित को पड़ा पाया। सुमित को बेहोश हालत में घर लाकर निजी चिकित्सकों को दिखाया गया। हालत बिगड़ती देख सुमित को पुरकाजी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि डॉक्टर की बात से सदमा खाए बाप ने न माना तथा ग्रामीणों के कहने पर सुमित को जिंदगी मिल जाने की आस में भोपा, बेहड़ा सादात, कासमपुर खोला, बहसुमा, रामराज, शाहपुर, बुढ़ाना, डेरियो, महमूदपुर आदि स्थानों पर झाड़ फूंक करने वाले ओझाओं के पास ले गया। अंत में शंकरनाथ नामक सपेरे की बात मानकर सुमित को शुक्रताल स्थित गंगा में डुबोकर रखा गया। घंटों गंगा में डुबोकर रखने के बाद सुमित के परिजनों की आस टूट गई। बाद में परिजनों ने वैदिक रीति के अनुसार शुक्रताल स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बेटे नाथीराम की हालत बिगड़ी
मृतक सुमित के गमजदा पिता ने बताया कि उनका बड़ा बेटा परशुराम करंट लगने से मर गया था तथा उसकी पत्नी की मृत्यु कैंसर से हो गई थी। उनके दो पुत्र मोहित व नाथीराम हैं। परिवार में घट रही घटनाओं से नाथीराम की मानसिक हालत बिगड़ गई है। पूर्व विधायक अनिल कुमार, जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा, प्रभुदयाल, जयभगवान, डा. मनोज, डा. ओमप्रकाश, डा. सुनील, डा. राकेश, चरणसिंह, सुबोध, कपिल, जयकरण, रमेश, जयवीर, बाबूराम, तेजपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed