{"_id":"59a465044f1c1ba5018b45d0","slug":"191503945988-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने फाटक चालू रखने को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने फाटक चालू रखने को ज्ञापन सौंपा
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाटक चालू रखने के लिए तहसील में प्रदर्शन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर में रेलवे फाटक को चालू रखने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव पंकज राठी और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए कहा कि मंसूरपुर चीनी मिल के सामने रेलवे फाटक के ऊपर सरकार द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रेलवे विभाग निर्माण कार्य कराने को लेकर रेलवे फाटक बंद कराना चाहता है। जबकि क्षेत्र के करीब 30 गांवों के किसान चीनी मिल में अपने ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बुग्गी से गन्ना डालने के लिए इसी फाटक से आते जाते हैं। अगर फाटक बंद हो जाएगा तो किसानों को मिल में गन्ना सप्लाई करना असंभव होगा। मौके पर प्रमोद कुमार, विनीत राठी, श्यामपाल सिंह चेयरमैन, रामकुमार, आयुष, संजय, हरेंद्र सिंह, नितिन कुमार, विक्रांत चौधरी, गोपाल, ओमपाल सिंह, जगपाल सिंह, विकास बालियान आदि शामिल रहे।