{"_id":"597cda764f1c1b991d8b4802","slug":"191501354614-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बालियान के आवास पर हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बालियान के आवास पर हंगामा, नारेबाजी
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। समायोजन रद्द होने पर शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर महावीर चौक तक पैदल मार्च किया। यहां मानव श्रृंखला बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात जाम रखा। इसके बाद, आक्रोशित शिक्षामित्र केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचकर नारेबाजी कर उनका घेराव किया। बालियान ने कहा कि सरकार उनके मामले में गंभीरता से विचार कर रही है, जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से आहत हजारों शिक्षामित्र कलक्ट्रेट में धरना देकर न्याय की मांग पर अड़े हैं। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ धोखा किया गया है, जिसके चलते हजारों शिक्षामित्रों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि उनके लिए नया कानून बनाकर न्याय दिलाए। संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष के बैनरतले कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास की ओर कूच किया। शिक्षामित्रों ने महावीर चौक पर हंगामा कर मानव श्रृंखला बनाई। आक्रोशित महिला शिक्षामित्र सड़क पर बैठ गईं और रोड जाम कर दिया। शिक्षामित्रों ने सड़क पर नारेबाजी कर उन्हें न्याय दिलाए जाने की मांग की। बाद में सैकड़ों शिक्षामित्र जाट कालोनी स्थित मंत्री के आवास पर पहुंचे और उनका घेराव किया। शिक्षामित्रों के आने की सूचना पर मंत्री डाक बंगले से अपने आवास पहुंचे। डॉ बालियान ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है। शिक्षामित्रों के लिए कोई रास्ता निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं, वह शांतिपूर्वक अपनी बात कहें। कोई हिंसक रास्ता कतई न चुनें। वहीं, शिक्षामित्रों ने जल्द उनकी समस्या का समाधान न होने पर आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। उधर, शिक्षामित्रों के आंदोलन से स्कूलों में ताले लटक गए हैं। जनपद में 50 से अधिक विद्यालयों में बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि सत्र प्रभावित न हो सके। इस मौके पर मुजीबुर्रहमान, चौ. खुर्शीद अली, सतीश बालियान, गीता बालियान, इंद्रपाल, नीरज त्यागी, सुबोध त्यागी, विनोद राणा, रोहित कौशिक, संजय चंदेल, मोनिका, मोनिका, गोहर खातून, रीमा कौशिक, एकता रानी, पंजाब सिंह, रविद्र, वीरपाल, जयवीर, धर्मेन्द्र, विजय पाल आदि मौजूद रहे।
इनसे्ट
विभाग के सामने खड़ी हुई समस्या
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के सामने शिक्षामित्रों के आंदोलन से समस्या खड़ी हो गई है। इन दिनों स्कूलों में किताबों का वितरण किया जा रहा है, जिसके चलते जनपद में करीब सैकड़ों विद्यालयों में किताबों का वितरण शिक्षामित्रों के कारण प्रभावित हो गया है। इसको लेकर की भी विभाग की टेंशन बढ़ गई है।