फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   19 appointments canceled in Morna sugar mill

मोरना चीनी मिल में 19 नियुक्तियां निरस्त    

Wed, 19 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 19 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
19 appointments canceled in Morna sugar mill
चीनी मिल
मोरना चीनी मिल में दस प्रकार की 19 नियुक्तियों में गड़बड़ी सामने आई है। जीएम ने नियमों को किनारे रखकर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की। शिकायत के बाद डीएम ने जांच कराई। जांच में शिकायत सही आने के बाद नौकरियों का अनुमोदन नहीं किया गया। नौकरियों को निरस्त करते हुए जीएम सहित दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के शासन को लिखा गया है।       
विज्ञापन


मोरना चीनी मिल में दस अलग-अलग प्रकार के 19 पदों के लिए 12 अगस्त 2016 को समाचार पत्रों में विज्ञापन निकाला गया था। आवेदन की प्रक्रिया के बाद 15 से 18 नवंबर 2016 को साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई। शिकायतकर्ता देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि साक्षात्कार में न तो सभी पांच अधिकारी मौजूद रहे और न ही नियमों का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन


मनमर्जी के आधार पर नियुक्तियां की गई। डीएम डीके सिंह ने शिकायत के बाद मामले की जांच कराई तो तथ्य सामने आए। डीएम ने जांच के बाद सभी नियुक्तियों के अनुमोदन पर रोक लगा दी। गलत तरीके से पदों पर नियुक्ति करने वाले मोरना चीनी मिल के जीएम भोलानाथ यादव पर शासन को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। डीएम डीके सिंह ने बताया कि नियुक्तियों में पारदर्शिता का कोई ध्यान नहीं रखा गया। अनियमितताएं पकड़ में आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर हुई थी नियुक्तियां      
मुजफ्फरनगर। मोरना चीनी मिल में जिन पदों पर नियुक्ति हुई, उनमें मुख्य रूप से बायलिंग हाउस फीटर के दो, वायलर अटेंडेंट के दो, वेल्डर के तीन, पीएच रिकॉर्डर के तीन, वायरमैन के दो, पावर टरबाइन के एक, वर्कशॉप फोरमेन के एक, वर्कशॉप फीटर के एक, लैब केमिस्ट के चार पदों पर नियुक्तियां हुई थीं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed