फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1858 students of inter and high school left the examination

अंग्रेजी की परीक्षा में 1561 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे

Sun, 23 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
1858 students of inter and high school left the examination
परीक्षा केaद्र पर प्रश्न पत्र का मिलान करती यूपी बोर्ड की छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
इंटर और हाईस्कूल के 1858 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की शनिवार को हुई परीक्षाओं में 1858 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने टीम के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अभी तक कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 66 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है। शनिवार को हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर था। अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 31316 विद्यार्थियों में से 29755 उपस्थित रहे, जबकि 1561 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम को इंटर की परीक्षा हुई। गृह विज्ञान की परीक्षा में 122 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। पंजीकृत 4091 में से 3975 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार की परीक्षा में 3362 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 3187 ने परीक्षा दी तथा 175 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को हाई स्कूल और इंटर की हुई परीक्षाओं में 1858 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। अभी तक कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

छपार। बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी की परीक्षा में 404 छात्रों में 26 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में चार छात्र अनुपस्थित रहे। बरला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी ने बताया कि प्रथम पाली में 356 में 21 छात्र गैरहाजिर रहे। छपार के जय भारत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 480 में 23 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed