फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एटीएम बदल करके खाते से हजारों रुपये निकाले

एटीएम बदल करके खाते से हजारों रुपये निकाले

Mon, 15 Apr 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदल करके खाते से हजारों रुपये निकाले
एटीएम कार्ड बदल करके खाते से हजारों रुपये निकाले
विज्ञापन

खतौली। मुजफ्फरनगर के गांव सुजडू निवासी अबरार अहमद अपने पिता अब्दुल के साथ कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। सोमवार को अबरार नगर के एक्सिस बैंक की शाखा के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। जब उसने रुपये निकालने के लिए मशीन में एटीएम कार्ड लगाया तो, किन्हीं कारणों के चलते एटीएम मशीन से रुपये नहीं निकल सके। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर अबरार के पास एक युवक आया। अबरार से उसकी मदद करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड लेने के बाद पिन कोड पूछा और उसके बाद अज्ञात युवक ने अबरार को बातों में उलझाकर उसे बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड देकर मशीन खराब होने की बात कही और वहां से चलता बना। कुछ समय बाद अबरार के मोबाइल पर उसके खाते से 15 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया। मेसेज पढ़कर अबरार के होश उड़ गए। अबरार ने अज्ञात युवक को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed