{"_id":"5c86ac51bdec221401276d24","slug":"181552329809-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान-मजदूर का शोषण बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान-मजदूर का शोषण बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान-मजदूर का शोषण बर्दाश्त नहीं
तितावी। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बघरा बस स्टैंड के पास सोमवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि आज देश में किसान, मजदूर व गरीबों का शोषण चरम पर है, लेकिन कोई भी सियासी दल इनके बारे में नहीं सोच रहा है। चीनी मिलों और सरकार की मिलीभगत से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है और चीनी मिलें इंडेंट भी सही तरह से जारी नहीं कर रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने किसानों से 12 मार्च को (आज) डीएम कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। युवा जिलाध्यक्ष सतीश भारद्वाज, आशीष शर्मा, अजय त्यागी, आसिम आलम, राजन, लोकेंद्र, रहमान, फिरोज, जमाल फारूक, वसीम, नसीम सैफी, रियासत और राशिद लतीफ आदि मौजूद रहे।
हलवाई के साथ मारपीट पर हंगामा
भोपा। गांव कासमपुरा में दो दिन बाद एक महिला की बेटी की शादी होनी है। शादी में खाने की तैयारी के लिए सोमवार को ही हलवाई महिला के घर पहुंचकर काम में लग गया था। आरोप है कि पड़ोस का युवक उसके घर आया और रंजिशन शादी में विघ्न डालने की नीयत से हलवाई से मारपीट कर उसे भगा दिया। हलवाई से मारपीट को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।