{"_id":"5c7ec69cbdec2214586c2467","slug":"181551812252-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत दंपति के परिजनों को सांत्वना दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत दंपति के परिजनों को सांत्वना दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत दंपति के परिजनों को सांत्वना दी
रतनपुरी/खतौली। गांव मंडावली खादर में मंगलवार को मृत दंपती के घर पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। काफी संख्या में रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने घर पहुुंच कर मृत दंपती के परिजनों को सांत्वना दी। मृतक मोहित के पिता प्रकाश और माता संतोष को ढांढस बंधाया।
रविवार रात को मंडावली खादर में घरेलू कलह में अनुराधा ने शॉल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर मेरठ से घर लौटते समय रास्ते में पति मोहित ने भी रतनपुरी में आम के बाग में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसका शव सोमवार की सुबह पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। पोस्टमार्टम के बाद मृतक दंपती के शव सोमवार शाम को गांव पहुंचे, जहां दोनों शवों का एक ही चिता पर रखकर अंतिम संस्कार किया गया। उधर, दोनों परिवार के लोगों ने एकमत होकर पुलिस से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार किया। दोनों परिजनों के लोगों ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई न किए जाने के संबंध में लिखकर दिया है। पुलिस ने इसके लिए आवश्यक कार्रवाई पूर्ण की।