{"_id":"5c7d734fbdec2213f8014f69","slug":"181551725391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घालुओं ने नाचते-गाते निकाली शिव बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घालुओं ने नाचते-गाते निकाली शिव बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्तों ने नाचते-गाते निकाली शिव बरात
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुभाषनगर स्थित शनि मंदिर से शिव बरात निकाली गई। विभिन्न झांकियों और नृत्य प्रस्तुत करते हुए शिव भक्तों के साथ शिव बरात विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी।
सोमवार को शिव मंदिर में शिव बरात के शुभारंभ अवसर पर शनि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने कहा कि भगवान शिव ही एकमात्र ऐसे देवता हैं, जो कलियुग में सभी को संगठित रख सकते हैं। भगवान शिव की पूजा-अर्चना में कोई जाति भेद , कोई वर्ग भेद नहीं है। भगवान शिव साधारण जल से प्रसन्न होने वाले देवता हैं। भगवान शिव की पूजा-अर्चना में बहुत अधिक विधि विधान की आवश्यकता नहीं है। प्रारंभ होकर शिव बरात गली नंबर 13 महामृत्युंजय सेवा मिशन से गांधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। सभासद विवेक चुग, प्रेमी छाबड़ा, पूर्व सभासद सुरेंद्र कुमार, राम कुमार कनौजिया, सुरेंद्र कुमार, सर्वानंद पुरी महाराज, अशोक शर्मा आदि ने बरात का स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज भगत, सचिन कनौजिया, राजेश कनौजिया बंटी, धर्मेंद्र, राहुल अग्रवाल, अमित, आशु, डा. आशोक आदि उपस्थित रहे।
व्रत रखकर की शिव की आराधना
पुरकाजी। नगर तथा देहात के श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कस्बे के सभी मंदिरों के आसपास नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई कराकर चूना डलवाया गया था। प्रशासन की और से पुलिस कर्मी तैनात किए गए। कस्बे के अलावा भूराहेड़ी, भोजाहेड़ी, फलौदा, धमात, गोधना, तुगलकपुर, कमहेड़ा, खाईखेड़ी, हरिनगर आदि दर्जनों गांव में शिव भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर भोले बाबा से मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
शिवालय में जलाभिषेक किया
रोहाना। क्षेत्र के रोहाना कला, रोहाना खुर्द, रोहाना मिल, बहेड़ी आदि गांव में श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा कर जल से अभिषेक किया। सुख-समृद्धि के व्रत रखा गया।