फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिल कर्मचारी पर जानलेवा हमला

मिल कर्मचारी पर जानलेवा हमला

Mon, 18 Feb 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मिल कर्मचारी पर जानलेवा हमला
मिल कर्मचारी पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

छपार। खाईखेड़ी शुगर मिल में ड्यूटी पर जा रहे मिल कर्मचारी पर हाईवे पर चार युवकों ने बाइक रुकवाकर सरिये व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुरानी रंजिश में युवक पर हमला किया गया, जिसकी तहरीर दे दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी नवनीत खाईखेड़ी शुगर मिल में नौकरी करता है। शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर छपार क्षेत्र में स्थित मुर्गा फार्म के निकट पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर खड़े चार युवकों ने उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही हमलावरों ने नवनीत पर सरिये व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के समय मौके से गुजर रहे छपरा निवासी एक युवक ने नवनीत को घायल पड़े देख उसके परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल नवनीत के पिता धर्मबीर ने छपरा के ही अनित, रवि, दीपक व गुरमीत पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर उक्त चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मिमलाना रोड से किशोरी का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 साल की बेटी 11 फरवरी को दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि मिमलाना रोड का ही आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed