फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूल प्रधानाध्यापिका पर तिरंगे के अपमान का आरोप

स्कूल प्रधानाध्यापिका पर तिरंगे के अपमान का आरोप

Wed, 30 Jan 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रधानाध्यापिका पर तिरंगे के अपमान का आरोप
सिखेड़ा। गांव नंगला कबीर के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर गांव के प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। डीएम के आदेश पर बीआरसी को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

गांव नंगला कबीर के ग्राम प्रधान सुक्रमपाल सिंह, भाजपा नेता अंगुल पंवार उर्फ मोनू व अन्य ग्रामीणों ने डीएम राजीव शर्मा को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि गणतंत्र दिवस पर गांव के प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया जा रहा था। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका इस दौरान अपने कार्यालय में ही बैठी रही, जो सीधे-सीधे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। जब ग्रामीणों ने उनसे झंडारोहण कार्यक्रम में आने का आग्रह किया तो उनके साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें अपमानित कर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, प्रधानाध्यापिका के इस व्यवहार के चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने डीएम के साथ ही बीएसए को भी शिकायती पत्र भेजकर स्कूल प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी जानसठ नीलम तोमर ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है, जिस पर बीआरसी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed