फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवेकानंद जयंती और लोहडी का पर्व मनाया

विवेकानंद जयंती और लोहडी का पर्व मनाया

Sat, 12 Jan 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
विवेकानंद जयंती और लोहडी का पर्व मनाया
स्वामी विवेकानंद का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्कूल-कॉलेजों में लोहड़ी पर्व की धूम रही। बच्चों ने लोहड़ी पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वामी विवेकानंद जयंती पर कॉलेजों में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
जानसठ रोड स्थित एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी में एडीएम वित्त आलोक कुमार ने कहा कि विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। विशिष्ट अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक अनिल सैनी, तरुण गोयल, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, राकेश कौशिक, कीर्तिवर्धन, योगेंद्र सोम ने विचार रखे। कॉलेज के अधिशासी निदेशक एसएन चौहान ने सभी अतिथियों का आभार जताया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब, लायंस क्लब, इनरव्हील क्लब के सहयोग से लोहडी पर्व मनाया गया। विद्यालय के संगीत अध्यापक एवं अध्यापिका दृष्टि शर्मा, आशीष चौहान एवं हर्षित धामा ने गीत सुनाए। वंदना घोष ने गिद्दा पर नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्था अध्यक्ष रंजन मित्तल, नीता मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने मौजूद रहे। विवेक विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद की 156 वीं जयंती मनाई गई। बच्चों को विवेकानंद के जीवन से संबंधित घटनाओं के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्या प्रेमलता वर्मा ने बताया कि वह किस प्रकार नारी का सम्मान करते थे। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल साकेत में विवेकानंद जयंती और लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिला एसओ मीनाक्षी शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया। रोहिताश गुप्ता, सचिन सिंघल, प्रमोद कुमार, राजकुमार मलिक, सुनील गुप्ता ने विचार रखे। प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने अतिथियों का आभार जताया। जय कुमार शर्मा, राजू त्यागी, कुसुम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में विवेकानंद जयंती पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य वक्ता मनोज त्यागी, आचार्य किशनलाल चौधरी ने भी विचार रखे। सनातन धर्म डिग्री कॉलेज में विवेकानंद जयंती पर कॉलेज में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र नेता आशु धीमान, मोहित चंद्रा, दिवाकर, तरुण गौतम, सौरभ चौधरी, संकेत, अप्पुल मित्तल, आशुतोष, चुन्नु, नवनीत ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहड़ी पर सेवा का संकल्प लिया
मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह सेवा दल ने लोहड़ी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवन इलेवन रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में मूंगफली और रेवड़ी का वितरण हुआ। चेयरमैन नरेश अरोरा, जिलाध्यक्ष प्रिंस अनेजा, जिला महामंत्री अखिल तागरा ने कहा कि संगठन सामाजिक कार्य निरंतर कर रहा है। राजेंद्र काटी, अजय टंडन, नरेश अरोरा, हनी सेखो, यशपाल सेठी, राजेश बब्बल, संजय मलिक, प्रेमी छाबडा, विकास अरोरा, संजय बाठला, मनोज अरोरा, नवनीत अरोरा आदि रहे।

आचार्यकुल, एबीवीपी ने मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर। सदर बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश आचार्यकुल और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विचार रखे। आचार्यकुल के होतीलाल शर्मा ने कहा कि दुनिया में भारतीय संस्कृति को एक अलग पहचान देने का काम विवेकानंद ने किया। नीलम आत्रेय, सतीश मित्तल, लोकेश चंद्रा, संदीप दास, शशी गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं, एबीवीपी के छात्रों ने भी विवेकानंद जयती पर कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed