{"_id":"5b9ffc2f867a557ebd68793a","slug":"181537211439-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा जयंती पर शोभयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा जयंती पर शोभयात्रा निकाली
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकर्मा जयंती पर शोभयात्रा निकाली
मोरना। चौधरी कदम सिंह मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हवन पूजन के साथ श्री विश्वकर्मा जयंती पर पूजन किया गया। पूजन की विधि सिद्धपीठ पूर्णा गिरी धाम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज के सानिध्य में पूर्ण की गई। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक सचिन सरोहा, प्रधानाचार्य विशाल कुमार, शिवम्, सूरजमल चौधरी, प्रमोद, योगेश, ब्रजपाल सिंह राठी, गुरमीत, पूजा, अजय, अनिल आदि मौजूद रहे। वहीं, मोरना में विश्वकर्मा मोरना तिरंगा कमेटी के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर में शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। जिसमें सुंदर झांकियों को निकाला गया। यात्रा भोपा मार्ग से होते हुए चौधरी चरण सिंह चौराहा, बस स्टैंड, शिक्षक कॉलोनी, जानसठ रोड से होकर मैन बाजार, पैंठ बाजार आदि स्थानों से होते हुए देर शाम को वापस भोपा मार्ग पर आकर समाप्त हुई। आयोजन में अशोक धीमान, सुभाष, सुनील, सुधीर, कुलदीप, नीटू भगत, कपिल, मोहन, हरीश बिल्लू, सुशील, सत्यपाल, सोहबीर आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर स्वामी अजय कृष्ण महाराज ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच विशेष पूजा अर्चना संपूर्ण कराई। आयोजित भंडारे का प्रसाद वितरण भी किया गया।
जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी ने संसार में नए यंत्रों को बनाकर नई ऊर्जा देने का काम किया था। उन्होंने देश को ऐसी शक्ति दी जिससे पूरा देश संचालित होता है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य संजय पंत ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा द्वारा संसार में यंत्रों का अविष्कार कर इंजीनियर की भूमिका निभाई थी। सभी छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में मनोज कुमार वर्मा, सचिन शर्मा, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, ब्रिजेश कुमार, जोगिंदर पाल, प्यारेलाल सैनी, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, श्रीकिशन आदि मौजूद रहे।
मंसूरपुर। शुगर मिल प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों, इंजीनियरों और मजदूरों ने आहुति दी। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा भगवान विश्वकर्मा निर्माता दशरथ देवताओं के वास्तुकार हैं। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं इन्हीं के द्वारा निर्मित हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, ओएन तिवारी, संजीव शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, महिपाल सिंह, ब्रजराज यादव, नंद किशोर, राजकुमार आदि रहे।