{"_id":"5b94166e867a557f23345770","slug":"181536431726-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि वीडियो वायरल प्रकरण का फैसला आज होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि वीडियो वायरल प्रकरण का फैसला आज होगा
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जैन मुनि प्रकरण को लेकर आज सभा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जैन मुनि नयन सागर महाराज की वीडियो वायरल प्रकरण में आज जैन समाज की सभा होगी। सकल जैन समाज की ओर से रविवार को शाम 6.30 बजे सुशीला गार्डन में होने वाली सभा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस सभा के संबंध में सकल समाज के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने प्रेस नोट भी जारी किया है। अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने प्रेस नोट में बताया कि सुशीला गार्डन में जैन मुनि नयन सागर प्रकरण को लेकर होने वाली सभा धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी। इस सभा में जैन मुनि प्रकरण में फैसला लिया जाएगा। इस सभा में नगर के अलावा अन्य शहरों से भी जैन समाज के लोग भाग लेंगे।