{"_id":"5b86f0d542c792465d1d3733","slug":"181535570133-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज की टीम जीती
बुढ़ाना। बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज बिटावदा- सठेड़ी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज की टीम ने वैदिक पुत्री कन्या इंटर कालेज की टीम को पराजित कर मैच जीता।
बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज बिटावदा-सठेडी में बुधवार को बालिका जनपदीय कबड़्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में तहसील सदर, शाहपुर व बुढ़ाना तहसील के स्कूलों की दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग किया। कालेज के प्रबंधक आर एस मलिक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। टीमों के बीच हुए मुकाबले में बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज की टीम ने वैदिक पुत्री इंटर कालेज मुजफ्फरनगर की टीम को पराजित कर मैंच जीता। विद्यालय में सभी टीमों में से श्रेष्ठ बालिका खिलाड़ियों का चयन कर एक टीम बनाई गई। यह टीम मंडल स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्या राजकांता मलिक, अरूण कुमार बालियान, अशोक कुमार तथा कबड्डी के कोच चरण सिंह आदि मौजूद रहे।