{"_id":"5b86edc742c79246627ac01f","slug":"181535569351-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागाहेड़ी के बाल वैज्ञानिकों का मॉडल बना श्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागाहेड़ी के बाल वैज्ञानिकों का मॉडल बना श्रेष्ठ
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला विज्ञान क्लब के निर्देशन में नई मंडी वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में पर्यावरण रक्षा हेतु प्लास्टिक और मेडिकल वेस्ट तथा अन्य नॉन डिग्रेडेबल पदार्थों के दैनिक जीवन में नियंत्रण प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मॉडल प्रतियोगिता में केके इंटर कॉलेज जागाहेड़ी के प्लाज्मा पर बने मॉडल और जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल के सुनामी अलर्ट मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीआईसी के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य विजय शर्मा, डीएवी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव एवं प्रवक्ता वशिष्ठ भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक में बहुत से विषाक्त रसायनिक पदार्थ हैं, जो पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। पॉलिथीन को जलाने से हानिकारक विषैली गैस निकलती है। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक डॉ. विकास कुमार ने जूट, कपड़े के थैले प्रयोग करने की अपील की। कार्यशाला में 36 विद्यालयों के 540 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मॉडल प्रतियोगिता में खतौली के केके जैन इंटर कॉलेज और पिकेट इंटर कॉलेज के मॉडल भी उल्लेखनीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की परी अग्रवाल पहले, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की तान्या दूसरे और वैदिक पुत्री पाठशाला की बुलबुल तीसरे स्थान पर रही।
व्याख्यान में पलक मित्तल, इलमा, वैष्णवी, फूलजहां, उमा को अपने वर्गों में प्रथम स्थान मिला। नाटिका में वैदिक पुत्री पाठशाला की छात्राएं अव्वल रही। आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल की नाटिका को द्वितीय चुना गया। चार्ट प्रतियोगिता में अंशिका, आंचल, रिया, ज्योति, सांची सैनी प्रथम चुनी गई। स्लोगन प्रतियोगिता में अलकमा, मानसी, सना मलिक प्रथम, आरसी जमाल, खुशी, भरतपाल द्वितीय, मानसी, सपना, शीबा परवीन, मनु शर्मा, नैंशी वर्मा तृतीय रही। अध्यक्षता प्रधानाचार्या शैली रंजन एवं संचालन अभिषेक गर्ग ने किया। सतेंद्र कुमार, बुद्ध सिंह, इरम खान, आकाश भारद्वाज, कुसुम शर्मा, अखिल राठौर, सबीना परवीन, नीरज कुमार आदि का सहयोग रहा।