{"_id":"5b67458a4f1c1ba23e8b54a3","slug":"181533494666-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रदेश सह संयोजक बनने पर निर्वाल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रदेश सह संयोजक बनने पर निर्वाल का स्वागत
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की पहचान
मोरना। एमएस एसकेडी डिग्री कालेज मोरना में भाजपा सेक्टर संयोजक, प्रवासी और प्रभारी आदि की बैठक का आयोजन किया गया। डा. वीरपाल निर्वाल को नमामि गंगे योजना का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति ने कहा कि मां गंगा की सेवा करने का अवसर भाग्यशाली लोगों को मिलता है। नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोग जीवन में हमेशा सफलता के शिखर को छूते हैं। आज भी भाजपा में नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा करने वाले लोगों की भरमार है। हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पंकज माहेश्वरी ने कहा कि सभी का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। जिसके चलते हमारी पार्टी गरीबों पिछड़ों को साथ लेकर चलती है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा डा. वीरपाल निर्वाल को नमामि गंगे योजना के प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर महामंत्री योगेश गुर्जर, रविंद्र वाल्मीकि, यशवंत, प्रमोद, विजय विधाता, भूषण, राजवीर सिंह, सोमदत्त कश्यप, रमन त्यागी, संजीव, पुष्पेंद्र आदि ने स्वागत किया।