फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इंजीनियरिंग कार्यशाला में होनहारों ने दिखाए जौहर

इंजीनियरिंग कार्यशाला में होनहारों ने दिखाए जौहर

Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कार्यशाला में होनहारों ने दिखाए जौहर
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में 21 दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक से एक जनोपयोगी मोबाइल ऐप्स व मॉडल प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 21 दिवसीय कार्यशाला में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स ने 23 तकनीकी प्रोजेक्ट्स एवं मॉडल प्रस्तुत किए, जिनका प्रदर्शन किया गया। प्रथम सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट सिमरन, मिसबाह, वरुण कुलश्रेष्ठ, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, प्रणव कुलश्रेष्ठ द्वारा तैयार प्रोजेक्ट रहा, जिसके तहत छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन ही अपनी परेशानियों से कॉलेज प्रबंधन को अवगत करा सकते हैं। दूसरे नंबर पर ऑटोमेटेड मोबाइल कंट्रोलिंग वाशिंग मशीन प्रोजेक्ट रहा। जिसे सिद्धांत कुलश्रेष्ठ, अनुराग, काजल त्यागी, सोनिया सैनी व सपना द्वारा तैयार किया गया है। तीसरे नंबर पर मौहम्मद हन्नान, आफिया, विशाल व अमन का प्रोजेक्ट बाइक स्टैंड अलार्म सेंसर रहा। मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। डॉ. बीके त्यागी और डॉ. डीकेपी सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा को सिर्फ किताबों तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। डॉ सम्राट सिंह, डॉक्टर आलोक गुप्ता, डॉक्टर सुभाष यादव, रूचि रॉय, डीएस यादव, पुष्पेंद्र सैनी एवं रवि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed