{"_id":"5b2e9c464f1c1bf16e8b977d","slug":"181529781318-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम महोत्सव में छाया पुरकाजी का योगी आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम महोत्सव में छाया पुरकाजी का योगी आम
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हुए दो दिवसीय आम महोत्सव में पुरकाजी के बागवान द्वारा प्रदर्शित की गई आम की ‘योगी’, अंगूरदाना और चितला प्रजाति ने मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों का मन मोह लिया। उक्त प्रजातियों की बदौलत आम महोत्सव में मुजफ्फरनगर के स्टाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने बताया कि आम महोत्सव में मुजफ्फरनगर के स्टाल पर आम की 60 प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया था। इनमें मुख्यत: दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, गुलाब जामुन, बाम्बेग्रीन, आम्रपाली, टामी एटकिन, शाने हिंद, बादशाह पसंद, बेगम पसंद, योगी, अंगूरदाना व चितला आदि प्रजातियां शामिल थीं। उन्होंने बताया कि आम की योगी, अंगूरदाना व चितला प्रजातियों को मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों की भरपूर सराहना की गई। इन्हीं प्रजातियों की बदौलत महोत्सव में मुजफ्फरनगर के स्टाल को प्रथम स्थान मिला। उन्होंने बताया कि पुरस्कृत की गई तीनों प्रजातियों के आम पुरकाजी क्षेत्र के किसान संजय वर्मा द्वारा तैयार किए जाते हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसान संजय वर्मा को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।