{"_id":"5b08663c4f1c1b8a6e8b4a12","slug":"181527277116-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज अदा की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज अदा की गई
Updated Sat, 26 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मुसलमानों के लिए पवित्र माह रमजानुल मुबारक के दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई। शहर में करीब 55 मस्जिदों में जुमे की नमाज हुई। सड़क के किनारे स्थित मस्जिदों में रोजेदारों की नमाज के लिए भीड़ उमड़ने के कारण रूट भी डायवर्जन करना पड़ा। मिश्रित आबादी वाली मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में सवेरे से तैयारी होती रही। नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण कई मस्जिदों के बाहर भी टेंट आदि की व्यवस्था की गयी, ताकि नमाजियों को नमाज के दौरान धूप से बचाया जा सके। शहर में करीब 55 मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। हर मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नगर में मुख्य रूप से खालापार मस्जिद फक्करशाह, उमर खां, मस्जिद हौज वाली लोहिया बाजार, मस्जिद हौज वाली बकरा मार्केट, मस्जिद कुम्हारियान, मस्जिद चौड़ी गली लद्दावाला, मस्जिद एक मिनार लद्दावाला सहित सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। मस्जिद फक्करशाह खालापार में इमाम खालिद जाहिद ने जुमे की नमाज अदा कराई। जुमे की नमाज के लिए पालिका की ओर से सवेरे से ही मस्जिदों के आसपास सफाई अभियान चलाया। प्रमुख मस्जिदों के पास कली चूना भी छिड़का गया। कई मस्जिदों पर पुलिस बल भी सुरक्षा की दभृष्टि से तैनात रहा।