फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्वच्छता अभियान को पहले दिन ही झटका

स्वच्छता अभियान को पहले दिन ही झटका

Fri, 25 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को पहले दिन ही झटका
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर में स्वच्छता अभियान की पहले दिन ही हवा निकल गई। डीएम के आदेश पर जीआईसी मैदान में बुलाए गए सफाई कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। ईओ का घेराव करते हुए अचानक बुलाने पर नाराजगी जताई।

डीएम राजीव शर्मा ने ईओ विकास सैन को निर्देश दिये थे कि वो शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए नियमित सफाई व्यवस्था के अलावा सामूहिक प्रयास भी करें। इसके तहत सफाई कर्मियों को जीआईसी मैदान में बुलाया गया। संपूर्ण शहर के सफाई कर्मी मैदान में एकत्र हुए। ईओ विकास सैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी ने कर्मचारियों को संयुक्त अभियान के बारे में बताया। इस पर कर्मचारियों ने अचानक बुलाये जाने पर एतराज जताते हुए ईओ का घेराव किया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश उटवाल और महामंत्री राजू वैद भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ईओ पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसे लेकर हंगामा होने लगा। वार्डों में सफाई छुड़वाकर अभियान चलाने पर नाराजगी जताई गई। हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह भी जीआईसी मैदान पहुंचे और कर्मचारियों को शांत कर वार्डों में कार्य के लिए भेज दिया गया। बाद में संघ के पदाधिकारियों से सिटी मजिस्ट्रेट ने बात की। ईओ विकास सैन को माइक्रोप्लान तैयार करने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया जाना था, सभी को जीआईसी मैदान पर बुलाया गया, लेकिन कर्मचारियों की अपनी समस्या थी। उनको सुना गया और अब बाद में एक नीति बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed