फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई

छात्र छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई

Sat, 19 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
छात्र छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई
मोरना। नशा मुक्ति अभियान को लेकर कस्बा भोकरहेड़ी इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को जीवन भर तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर युवाओं ने नशे की रोकथाम कैसे हो, उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण ने कहा कि तंबाकू, पान, गुटका आदि को खाने का चलन युवाओं में काफी देखने में आया है। जीवन में इस नशे से होने वाली हानि के बारे में जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य को दांव पर लगा देते हैं। जिससे मुंह में कैंसर जैसी बीमारियों ने लाखों युवाओं के जीवन को बर्बाद कर दिया। जिस देश समाज का युवा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ होगा, वहां पर विकास की धारा स्वत: ही बहने लगती है। गर्मियों के दिनों में मच्छर कई प्रकार के जीवाणु व वायरस आदि बहुत सक्रिय रहते हैं। जिनसे डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया आदि बीमारियां फैलती है।
विज्ञापन

भारतवर्ष में 80 प्रतिशत बीमारियां अशुद्ध पानी द्वारा फैलती है। जिनसे सावधानी पूर्वक बचाव करना चाहिए। इस मौके पर प्रार्थना सभा स्थल पर छात्र छात्राओं को जीवनभर तंबाकू न खाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर राम प्रवक्ता ने कहा कि छात्र छात्राओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों एवं समाज में तंबाकू के द्वारा होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराते हुए नशाखोरी का विरोध करें। इस दौरान नीरु चौधरी, किरतसिंह, सुरेशचंद, अमित कुमार, कपिल कुमार, मंजू सहित छात्राओं शाहिबा, शालू, तनू आदि ने भी अपने विचार प्रकट रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed